Bank Holidays 2021: त्योहारी सीजन के बीच में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो यह आपके काम की खबर है। कल से यानी 12 अक्टूबर से लगातार 9 दिन कई शहरों के बैंकों में कामकाज (Bank Holidays in October 2021) नहीं होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। अगर आपको भी आने वाले दिनों में बैंक जाना है या फिर बैंकिंग से जुड़ा कोई काम है तो उसको आज ही निपटा लें। हालांकि ये 9 दिन की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से हैं। आइए आपको बताते हैं कल से किस शहर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holidays List)
कुल 21 दिन की थी छुट्टियां
रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अक्टूबर महीने में कुल 21 दिनों की छुट्टियां थी। ये सभी छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग थी। बता दें कि इन छुट्टियों की लिस्ट में शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है।
अक्टूबर महीने में इस दिन भी थी छुट्टियां
1 अक्टूबर को गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह से काम नहीं हुआ था। इसे अलावा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती की वजह से सभी राज्यों में बैंक बंद थे। इसके अलावा 3 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं हुआ था। 6 अक्टूबर को महालया अमावस्या- अगरतला, बेंगलुरु और कोलकाता में बैंक बंद थे। 7 अक्टूबर को मीरा चाओरेन होउबा ऑफ लाइनिंगथोउ सनामही- इंफाल में बैंक बंद थे। 9 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 10 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक में कामकाज नहीं हुआ था।
RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक
बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक https://rbi।org।in/Scripts/HolidayMatrixDisplay।aspx पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।