बलिया के डीएम श्री हरीप्रताप शाही ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबहड़ का औचक निरिक्षण किया। डीएम के औचक निरीक्षण से स्कूल टीचर्स में हड़कंप मच गया। इस दौरान डीएम ने गणित विषय में कुछ सवाल शिक्षक से पूछे, लेकिन वहां पर मौजूद शिक्षक डीएम द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दे पाए।

डीएम ने बेसिक शिक्षा के बेसिक सवालों के जरिए छात्रों के सामने ही शिक्षकों को उनकी योग्यता दिखाते रहे और शिक्षक मूक दर्शक बने रहे। ऐसे में सवाल उठता है कि, क्या शिक्षकों के जरिए बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों के बेहतर शिक्षा और भविष्य देने की बात करता है। जहां शिक्षक सब्जेक्ट का बेसिक सवाल भी सोल्व नहीं कर पाई।

आपको बताते चले कि, प्रदेश के शिक्षा को बेहतर बनने के लिए योगी कई योजनाएं चल रही है। लेकिन शिक्षक बेसिक सवाल भी सोल्व नहीं कर पाई। वहीं इस मामले में डीएम ने कहा कि, इस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खतरे में नहीं डाल सकते है।