1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बहुजन समाज संगठन ने की विधायक प्रीतम सिंह लोधी पर कार्यवाही की मांग

बहुजन समाज संगठन ने की विधायक प्रीतम सिंह लोधी पर कार्यवाही की मांग

संगठन ने कहा कि एसडीओपी के खिलाफ की गई टिप्पणियां जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। उनका आरोप है कि विधायक पहले भी पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। बहुजन समाज ने मांग की है कि पूरे मामले की गहन जांच की जाए।

By: Naredra 
Updated:
बहुजन समाज संगठन ने की विधायक प्रीतम सिंह लोधी पर कार्यवाही की मांग

शिवपुरीः जिले की पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के करैरा SDOP के खिलाफ दिए बयान को लेकर सम्पूर्ण बहुजन समाज संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

ज्ञापन के माध्यम से आरोप है कि विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने करैरा एसडीओपी डॉ आयुष जाकड़ के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान दिया है। संगठन का कहना है कि यह बयान पुलिस प्रशासन को चुनौती और धमकी देने जैसा है, जो कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।

वहीं विधायक के बेटे दिनेश लोधी द्वारा सड़क दुर्घटना किए जाने के बावजूद कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। एसडीओपी के खिलाफ की गई टिप्पणियां जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। उनका आरोप है कि विधायक पहले भी पुलिस अधीक्षक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। बहुजन समाज ने मांग की है कि पूरे मामले की गहन जांच की जाए।

संगठन ने मांग की है कि अगर विधायक दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाही की जाए और पार्टी स्तर पर उनकी सदस्यता समाप्त करने पर भी विचार किया जाए।

शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...