बहराइच में गुरुवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मारी। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जहां से डॉक्टरों ने घायल युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस बड़े हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है । वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालाक की तलाश करने में जुट गई है।

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि, तीन बाइक सवार युवक शादी के कार्यक्रम से होकर अपने घर जा रहे थे लेकिन बीच ही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर से घायल हो गया। वहीं घायल का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।