1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत: एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना से पीड़ित

बागपत: एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना से पीड़ित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बागपत: एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना से पीड़ित

{ नितिन की रिपोर्ट }

खबर बागपत से है जहां एक ही परिवार के तीन सदस्य के कोरोना पोजेटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ विभाग के अनुसार बीती देर रात 51 सैम्पल्स की रिपोर्ट प्राप्त हुई।

जिसमें से 48 रिपोर्ट नेगेटिव ओर 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। तीनो मरीज कस्बा बडौत के एक ही परिवार के बताए जा रहे है।

आपको बता दे, जनपद में अब तक 976 लोगो की सैंपलिंग की गई है जिसमे से 873 की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 103 लोगो की रिपोर्ट आनी बाकी है।

बागपत में कुल कोरोना पोजेटिव की संख्या 21 है जिसमें से 15 ठीक हो गए है और इस प्रकार बागपत में अब 6 एक्टिव मरीज बचे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...