1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. बच्चन परिवार ने खास अंदाज में क्रिसमस किया सेलिब्रेट, तस्वीर इंस्टा पर की साझा, देखें

बच्चन परिवार ने खास अंदाज में क्रिसमस किया सेलिब्रेट, तस्वीर इंस्टा पर की साझा, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बच्चन परिवार ने खास अंदाज में क्रिसमस किया सेलिब्रेट, तस्वीर इंस्टा पर की साझा, देखें

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके अलावा अब उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर इंस्टाग्राम पर धमाकेदार इंट्री की है। इन दिनों नव्या अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में डूबी हैं। गुरुवार को उन्होंने बच्चन परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रही हैं।

लंबे समय बाद पूरा बच्चन परिवार साथ आया है। नव्या नवेली ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है। उन्होंने ही इस मौके की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हर कोई इस दौरान काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आया। सभी ने लाल, काला और व्हाइट आउटफिट पहना हुआ था।

कोरोनावायरस के बाद बच्चन परिवार इकट्ठा हुआ। कुछ समय पहले ऐश्वर्या, अभिषेक, आराध्या और अमिताभ बच्चन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, फोटोज शेयर करते हुए नव्या ने कोई कैप्शन नहीं लिखा।

नव्या अभी फोर्डहम यूनिवर्सिटी  से डिजिटल टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएट हैं। साथ ही Aara नाम से एक हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन चलाती हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। वहीं बुधवार इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 83 हजार थी, जो अब बढ़कर 1.16 लाख हो गई है। इसके अलावा अकाउंट पब्लिक होने के बाद यूजर्स जमकर उनके फोटो-वीडियो पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...