1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिक्षा के बिना राष्ट्र की रक्षा नहीं हो सकती- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

शिक्षा के बिना राष्ट्र की रक्षा नहीं हो सकती- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शिक्षा के बिना राष्ट्र की रक्षा नहीं हो सकती- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य

उत्तरा खंड की राज्यपाल वेबी रानी मौर्य उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में आज हेलीकाॅप्टर से पहंची। जहां उन्होंने एक आयोजित एमआर डिग्री काॅलेज मेमडी के दसवें वार्षिकोत्सव में शिरकत की।

बाद में राज्यपाल ने ब्रज क्षेत्र के बीजेपी अध्यक्ष रजनी कांत माहेश्वरी के आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर सहभागिता की। इस दौरान राज्यपाल बेवी रानी ने बेटिया पढे, बेटिया बढ़े का संदेश दिया। एमआर डिग्री काॅलेज में आयोजित दसवें वार्षिकोत्सव समारोह का कार्यक्रम बडे ही धूमधाम से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में उत्तराखंड की राज्यपाल बेवी रानी का विधायक देवेन्द्र राजपूत, काॅलेज प्रशासन ने जोरदार स्वागत किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति से गदगद राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सरहना की।

babirani-maurya-governor-of-uttarakhand-attend-annual-day-of-mr-degrees-college-kasgan

कार्यक्रम के उपरांत बेबी रानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर बहुत सारी बहने बैठी हैं, प्यारी बेटिया बैठी हैं मै यह कहना चाहूंगी, बच्चों आपके जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है, शिक्षा के बिना अधूरे हैं, मैं बेटियों से एक अपील करूंगी, अपने मन में एक ऐसा सपना सजो कर रखिए और एक इस कल्पना को साकार करिए हमको पूरा भारत वर्ष देखना है।

बाद में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बेटिया काॅलेजो में पढ रही हैं, मै उन्हें शुभकामनाए देती हूं, मैं उनके माता पिता को बहुत शुभकामनायें देती हूं, बच्चियां पढ लिख कर राष्ट्रहित में भागीदार बनकर प्रधानमंत्री की जनकल्याण कारी योजनाओ को जन जन तक पहुँचाये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...