मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से 4 दिवसीय जापान यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के लिए जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से 4 दिवसीय जापान यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश आकर्षित करना और आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के लिए जापानी उद्योगपतियों को आमंत्रित करना है।
प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए भव्य महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से रोजाना हजारों श्रद्धालु सस्ती दरों पर दवाइयां प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, नेत्र महाकुंभ के तहत निःशुल्क नेत्र जांच और इलाज की सुविधा दी जा रही है।
Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की मनमोहक झांकी, गणतंत्र दिवस 2025 के भव्य आयोजन में कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। “सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल” थीम पर आधारित इस झांकी ने न केवल उपस्थित दर्शकों की तालियां बटोरीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान भी आकर्षित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के करियप्पा परेड मैदान में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे। इस वर्ष रैली का विषय ‘युवा शक्ति, विकसित भारत’ है। यह आयोजन एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के महीने भर चलने वाले कार्यक्रम का भव्य समापन होगा।
महाकुंभ 2025 के तहत गृह मंत्री अमित शाह आज प्रयागराज पहुंचेंगे और संगम में स्नान करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री सुबह करीब 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से अरैल घाट का रुख करेंगे और निषादराज क्रूज के जरिए वीआईपी घाट पहुंचेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का अंतिम भाग जारी किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जारी करते हुए कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र केवल वादों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विश्वास और परफॉर्मेंस की सूची है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियों के बीच, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनता को शुभकामनाएं दी हैं।
महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम, देहरादून में राष्ट्रीय खेलों 2025 के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को परखा।
महाकुंभ 2025 के पवित्र आयोजन में उत्तराखंड पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर बने इस भव्य पवेलियन में श्रद्धालु देवभूमि की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव कर रहे हैं।
भारतीय रेलवे ने कश्मीर घाटी में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। आज, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस ट्रेन का मार्ग अंजी खाद ब्रिज और चेनाब ब्रिज से होकर गुजरता है, जो भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज और दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है।
गणतंत्र दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू -पुलिस, अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड और सुधारात्मक सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित करेंगी। इनमें से 95 वीरता पदक भी शामिल हैं, जो साहस और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक माने जाते हैं।
आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सुबियांतो गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि बनने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं।
भारत आज 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) अपनी सेवा के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मना रहा है। इस ऐतिहासिक मौके को चिह्नित करने के लिए, नई दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के बीच भाजपा का चुनावी प्रचार चरम पर है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के संकल्प पत्र-3 को जारी करेंगे। साथ ही, दिल्ली में दो प्रमुख रैलियों को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महाकुंभ नगर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान पर्व और पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।