अयोध्या: भव्य दीपोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, 5.51 लाख दीपक जला कर अयोध्यावासी बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड, रामायण के 11 प्रसंगों पर आधारित झांकिया निकलेंगी, ये झांकी साकेत महाविद्यालय से निकल कर राम कथा पार्क तक जाएंगी।
लखनऊ: धनतेरस पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाए, सीएम ने ट्वीट कर लिखा- आरोग्य के देवता, प्रभु विष्णु के स्वरूप, आयुर्वेद के जनक, भगवान धन्वंतरि की पावन जयंती पर सम्पूर्ण देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।