1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. नवंबर के आखिर में भारत में लॉन्च होगा Nokia 3.4

नवंबर के आखिर में भारत में लॉन्च होगा Nokia 3.4

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नवंबर के आखिर में भारत में लॉन्च होगा Nokia 3.4

HMD Global ने इसी साल सितंबर में Nokia 3.4 के साथ Nokia 2.4 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। नोकिया के इन बजट स्मार्टफोन्स में बढ़िया बैटरी लाइफ और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जैसी खूबियां हैं।

कंपनी ने जानकारी दी थी कि नोकिया 2.4 सितंबर के आखिर तक ग्लोबली उपलब्ध होगा। लेकिन, भारत में लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी। अब एक रिपोर्ट में पता चला है कि यह फोन जल्द भारत में एंट्री करेगा।

MySmartPrice ने इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि नोकिया 2.4 नवंबर के आखिर में भारत में लॉन्च होगा। नोकिया के इस फोन को 119 यूरो (करीब 10,400 रुपये) में उपलब्ध कराया गया था।

यानी भारत में भी फोन को 10 हजार रुपये के आसपास पेश किया जा सकता है। फोन डस्क जोर्ड और चारकोल कलर में आता है।

Nokia 2.4: स्पेसिफिकेशन्स:-
नोकिया 2.4 के रियर पैनल पर ग्लॉशी फिनिश दी गई है। यह प्लास्टिक का बना है।

फोन में एलईडी फ्लैश के साथ रियर पर ड्यूल कैमरे वर्टिकली मौजूद हैं। इसके नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर और नोकिया की ब्रैंडिंग हैं।

हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है जिसमें फ्रंट कैमरा है। नीचे की तरफ आगे भी नोकिया ब्रैंडिंग दी गई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...