1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया

 देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभा मंडप में सत्र के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए। सत्र कोरोना के साए में हो रहा। लिहाजा इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। इस बार भी कई विधायक वर्चुअल आधार पर सत्र से जुड़ेंगे। वहीं, सभी विधायकों को सत्र में आने के लिए कोरोना टेस्ट कराना होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। सत्र तीन दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। पिछले सत्र की तरह ही इस बार भी कई विधायक वर्चुअल आधार पर जुड़ेंगे। सत्र को लेकर क्या कुछ तैयारियां की जा रही हैं। इसको लेकर मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया है।

शासन ने महिला चिकित्सालय हरिद्वार में 200 बेड के वार्ड के निर्माण को पहले चरण में सात करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। हरिद्वार महिला चिकित्सालय में नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत 200 बेड के मातृ एवं शिशु वार्ड के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए केंद्र सरकार 32.45 करोड़ और राज्य सरकार 6.43 करोड़ रुपये देगी। अब इसकी निर्माण प्रक्रिया शुरू करते हुए शासन ने केंद्र व राज्यांश के सात करोड़ रुपये महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को जारी कर दिए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...