1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ड्रग्स मामले में आज NCB के समक्ष पेश हुए अर्जुन रामपाल, पढ़ें पूरा मामला

ड्रग्स मामले में आज NCB के समक्ष पेश हुए अर्जुन रामपाल, पढ़ें पूरा मामला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ड्रग्स मामले में आज NCB के समक्ष पेश हुए अर्जुन रामपाल, पढ़ें पूरा मामला

ड्रग्स के एक मामले में आज पूछताछ में सहयोग देने के लिए अभिनेता अर्जुन रामपाल NCB के दफ्तर पहुंच गए हैं। उन्हें NCB ने 22 दिसंबर से पहले पूछताछ के लिए तलब किया था।

इससे पहले 13 नवंबर को NCB ने उनसे सात घंटे पूछताछ की थी। रामपाल के घर से जब्त इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की रिपोर्ट आने के बाद NCB ने उन्हें तलब किया है।

NCB सूत्रों के मुताबिक, रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। इसके अलावा उनके घर से कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए गए थे।

बता दें कुछ दिनों पहले अभिनेता अर्जुन रामपाल के देश छोड़कर जाने की खबर वायरल हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट कर खुद स्थिति स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वह भारत में ही हैं और अपनी फिल्म ‘नेल पॉलिश’ का प्रचार कर रहे हैं।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल की जांच की जा रही है। रामपाल को मादक पदार्थ मामले में दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

इससे पहले 13 नवम्बर को एजेंसी ने उनसे सात घंटे पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए कुछ लोगों से हासिल हुई जानकारी के बाद एनसीबी ने रामपाल को बुधवार को तलब किया था।

इस पूरे मामले की शुरुआत शुक्रवार को उन साक्षात्कारों के रद्द होने से हुई जिनमें अर्जुन रामपाल को शामिल होना था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...