वर्तमान समय में खान पान की अनियमितता के कारण शरीर से जुड़ी कई समस्या होने लगती है। एक तरफ मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है और वो दिन दूर नहीं है जब मोटापे को भी एक बीमारी घोषित किया जायेगा वहीं आज के समय में लोग दुबलेपन से भी बहुत परेशान है, यह भी युवाओं में एक समस्या बनता जा रहा है।
जैसे अधिक मोटापे के कारण लोग शर्मिंदा होते है वही अधिक कमजोरी के कारण भी लोग शर्मिंदा होते है, दुबले लोगों की सबसे बड़ी कमी यह होती है कि या तो ठीक से खाते नहीं है या कम खाते है तो आइये आज आपको बताते है की कैसे खान पान में सुधार करके आप सेहतमंद शरीर पाएंगे।
यह भी पढ़े -रात को भूलकर भी नहीं खाये पिज़्ज़ा: होंगे ये बड़े नुकसान
अपने वजन को बढ़ाने के लिए बेहद ज़रूरी है की आप अपने भोजन में प्रोटीन से भरपूर चीज़ों का सेवन करे जिससे आपके शरीर को उचित आहार मिले। प्रोटीन के लिए अंडे, मछली, दूध और उससे बनी चीज़े लाभदायक रहेगीं। अच्छा शरीर बनाने के लिए दुसरा तरीका है की आप भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाये, रात को 5 बादाम और कुछ अखरोट भिगोकर रखे और उन्हें सुबह खाली पेट चबा चबा कर खाये, इससे धीरे धीरे आपका दुबलापन ठीक होने लग जाएगा।
यह भी देखिये – कच्ची हल्दी के ये गुण जानते है आप ! कैंसर से हो सकता है बचाव
अब बात आती है कार्बोहाइड्रेट की, दरअसल शरीर में जब इसकी कमी होने लगती है तो शरीर दुबला होने लग जाता है, इसकी कमी को दूर करने के लिए ब्राउन राइस और ओट्स खाये वही चावल, रेड मीट, आलू सही मात्रा में खाये जिससे कुछ ही दिनों में शरीर स्वस्थ और सुंदर दिखने लग जाएगा। इसके अलावा रोज़ सुबह भीगे हुए काले चने खाने से भी शरीर भरने लगता है। दुबले व्यक्ति को दूध, घी आदि का खूब सेवन करना चाहिए। मूंग या अरहर की दाल, पालक, पपीता, लौकी, मेथी, बथुआ की सब्जी खूब खाये।
यह भी पढ़िए -इन घरेलू उपायों से एसिडिटी और पेट की गैस को दूर करिये
अगर आटे की बात करे तो मोटा अनाज शरीर को फायदा करता है। इसके लिए आप गेंहू, जौ और चने से बनी रोटियां खाइये, नाश्तें में मक्खन खाइये, वही रात को खाना खाने के बाद दूध के साथ च्यवनप्राश खाइये। यह एक अचूक तरीका है जिससे शरीर का दुबलापन दूर हो जाता है। तो आज इस लेख में हमने आपको बताया की कैसे आप अपने दुबलेपन से निजात पा सकते है, अगले लेख में बात करेगें आपकी सेहत से जुड़े किसी और मुद्दे के बारे में।