आज की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में हम कई बीमारियों का शिकार होते जा रहे है और उसका सबसे बड़ा कारण है अनियमित खान पान। हमे ये पता ही नहीं है ऐसी कौन कौन सी चीज़ें है जो हमें नियमित रूप से नहीं खानी है लेकिन हम उसे खाते है और बाद में बीमारी के शिकार होते है।
आज कल बच्चों और युवाओं में फ़ास्ट फ़ूड का चलन बढ़ा हुआ है उसमे भी पिज़्ज़ा और पास्ता खाना तो आम बात हो गयी है लेकिन वो ये नहीं जानते की पिज़्ज़ा जितना स्वादिष्ट होता है उससे कई अधिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। उसमे भी अगर आप रात को पिज़्ज़ा पार्टी करते है तो आपको गंभीर बीमारी तक हो सकती है तो आइये जानते है की रात को पिज़्ज़ा खाने से क्या नुकसान होते है।
यह भी पढ़े -कच्ची हल्दी के ये गुण जानते है आप ! कैंसर से हो सकता है बचाव
हम सब इस बात को जानते है कि खाने को पचाने में पाचन तंत्र का इस्तेमाल है और आयुर्वेद के अनुसार सूर्यास्त के बाद भारी भोजन नहीं करना चाहिए क्यूंकि जठर अग्नि मंद होती है वही पिज़्ज़ा एक हैवी डिश है, इसमें चिकनाई बहुत अधिक होती है, इसे पचाने में आपके पाचन तंत्र को काफी मेहनत करनी पड़ती है और इससे ह्रदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी देखे -इन घरेलू उपायों से एसिडिटी और पेट की गैस को दूर करिये
वही पिज़्ज़ा प्राकृतिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाता हैं, जिससे हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। वही पिज़्ज़ा में कोलेस्ट्रॉल होता है जिसकी वजह से धीरे धीरे शरीर में आर्ट्ररीज बंद हो सकती हैं और आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है। पिज्जा में प्रिजरवेटिव डाले जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसान दायक होते है वहीं कैलोरी युक्त चीजें डाली जाती है जिससे आपके शरीर पर चर्बी बढ़ने लगती है।
यह भी पढ़िए -डायबिटीज है,नीम के पत्ते का इस्तेमाल करे: शुगर लेवल ठीक होगा
पिज़्ज़ा का सबसे बड़ा नुकसान होता उसके आटे से होता है, दरअसल पिज़्ज़ा का बेस बनाने में मैदा का इस्तेमाल होता है जो आसानी से पचती नहीं है वही पिज़्ज़ा के साथ लोग बड़े चाव से कोल्डड्रिंक पीते है जो और नुकसान करती है और धीरे धीरे यह शरीर को कमजोर करने लग जाती है और आपको तरह तरह की पेट की बीमारी होने लगती है। इससे शुगर भी बढ़ती है और आपको मधुमेह का ख़तरा भी होने के चांस होते है।