1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Burger King के IPO के लिए किया है अप्लाई तो आसानी से चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट की स्थिति

Burger King के IPO के लिए किया है अप्लाई तो आसानी से चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट की स्थिति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Burger King के IPO के लिए किया है अप्लाई तो आसानी से चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट की स्थिति

अगर आपने फास्ट फूड चेन Burger King के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए अप्लाई किया है तो आप शेयरों के आवंटन को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। इसकी वजह यह है कि Burger King के IPO को 156 गुना से भी ज्यादा का जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला था। अब सबकी निगाहें कंपनी के शेयरों के आवंटन पर लगी हुई हैं। Link Intime India Pvt Ltd इस आईपीओ की रजिस्ट्रार है और शेयरों के आवंटन और रिफंड को मैनेज करेगी। निवेशक लिंक इनटाइम इंडिया की वेबसाइट के जरिए शेयरों के आवंटन की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

ब्रोकरेज कंपनियों के मुताबिक कंपनियों के शेयरों को BSE और NSE पर 14 दिसंबर, 2020 को लिस्ट किया जाएगा।

फास्ट फूड चेन का IPO पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख चार दिसंबर, 2020 थी। कंपनी ने 7,44,91,524 शेयरों के लिए बोलियां आमंत्रित की थी। इस आईपीओ के तहत उसे 11,66,93,73,500 शेयरों के लिए बोलियां हासिल हुईं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को आईपीओ खुलने के कुछ घंटों के भीतर ही Burger King IPO को 100 फीसद से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल गया था। इससे संकेत मिलते हैं कि निवेशक कोविड-19 महामारी की वजह से आई सुस्ती के बावजूद देश के फूड सर्विस सेक्टर को लेकर काफी आश्वस्त हैं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 59-60 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड निर्धारित किया है।

Burger King IPO का कुल आकार 810 करोड़ रुपये का है। इसमें 450 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, प्रमोटर कंपनी  QSR Asia Pte Ltd इस आईपीओ के जरिए अपने छह करोड़ शेयर बेचेगी। इस आईपीओ के ऊपरी मूल्य के आधार पर गणना की जाए तो इसके जरिए कंपनी 360 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल नए स्टोर खोलने और कर्ज घटाने के लिए किया जाएगा।

Burger King का यह आईपीओ इस साल सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन हासिल करने वाले तीन आईपीओ में शुमार है। इसके अलावा Happiest Minds Technologies और Mazagon Dock Shipbuilders के आईपीओ को जबरदस्त सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...