1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. शिबानी दांडेकर की ‘2 सेकेंड फेम’ वाली बात पर अंकिता लोखंडे का करारा जवाब, पढ़िए

शिबानी दांडेकर की ‘2 सेकेंड फेम’ वाली बात पर अंकिता लोखंडे का करारा जवाब, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शिबानी दांडेकर की ‘2 सेकेंड फेम’ वाली बात पर अंकिता लोखंडे का करारा जवाब, पढ़िए

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने अंकिता पर जमकर निशाना साधा है और इसके साथ ही शिबानी ने कहा था कि वह रिया चक्रवर्ती को टार्गेट करके 2 सेकेंड का फेम पाना चाहती हैं।

इसके बाद शिबानी दांडेकर की इस पोस्ट का अब अंकिता लोखंडे ने जबरदस्त जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि मैं बॉलीवुड और टीवी में पिछले 17 सालों से एक्ट्रेस हूं और जब मैं अपने दोस्त के लिए न्याय मांगने की कोशिश कर रही हूं तो एक विचार व्यक्त किया गया कि मैं न्याय इसलिए मांग रही हूं।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, अंकिता ने लोगों के सामने अपने विचार रखे है। अंकिता ने कहा की उनकी आलोचना की जा रही है क्योंकि उन्हें टेलीविजन अभिनेता माना जाता है. अंकिता ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘2 सेकेंड्स का फेम.’ इस फ्रेज़ ने आज मुझे सोचने पर मजबूर कर दिया।

https://www.instagram.com/p/CE9ZuKChFjL/

एक टायर 2 शहर से आना और एक विनम्र पृष्ठभूमि, मेरे पास कोई फैंसी पढ़ाई का जरिया नहीं था। मैं साल 2004 में टीवी में आई जहां मेरी एंट्री जी सिनी स्टार की खोज से शुरू हुई।

लेकिन असली शुरूआत साल 2009 में शुरू हुआ जहां मैंने पवित्र रिश्ता किया वो भी साल 2014 तक और वो शो 6 साल तक टीवी पर सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो था।

सभी फैंस के साथ मैंने कनेक्ट किया क्योंकि मेरा कैरेक्टर अर्चाना को लोगों ने खूब पसंद किया और उनकी दुआ मुझपर बनी रही।

उन्होंने आगे यही कहा कि, यहां जब मैं अपने दोस्त के लिए इंसाफ की मांग कर रही हूं तो मुझे 2 सेकेंड की फेम वाली कहा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...