सर्दियां आ चुकी है और आज के समय में प्रदुषण भी एक गंभीर समस्या बनकर उभरा है। प्रदुषण से ना सिर्फ आपके फेंफड़े बल्कि आपकी आँख भी खराब हो सकती है। इसलिए सर्दियों में जब मौसम ठंडा होता है तो उस समय अपनी आँख की केयर करना बहुत जरुरी हो जाता है।
आँखों की केयर करने के लिए हमें अपनी थाली में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिससे आँखों की रोशनी बढ़ जाए। सर्दियों में ऐसी बहुत सी चीजे होती है जिसे खाने से ना सिर्फ इम्युनिटी मजबूत होती है बल्कि आँखों को भी शक्ति मिलती है।
इनमें से सबसे प्रमुख है आंवला, जी हां, शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां सर्दियों में आंवले के मुरब्बे नहीं खाये जाते हो। दरअसल आंवला विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत्र है जो की आँख के लिए बहुत जरुरी होता है।
आंवले का चूर्ण भी बाजार में मिलता है और उसका जूस भी। आपको जैसे अच्छा लगे उस तरह से आप आंवले का सेवन कीजिये। इसके अलावा आप आंवले का आचार भी डाल सकते है। ये खाने में अच्छा भी लगता है और फायदा भी करता है।
इसके अलावा जो एक और चीज आँख के लिए बहुत फायदेमंद है वो है गाजर, जी हां, सर्दियों में गाजर का सेवन शरीर को बहुत तरह से फायदा करता है जिसमें सबसे प्रमुख है आँख। दरअसल गाजर में विटामिन-ए की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन मोतियाबिंद से भी बचाता है।