महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक कविता पाठ किया है।
कविता के बोल आपमें उम्मीद जागते है, अमिताभ कहते है की ये मुश्किल वक्त है गुजर जाएगा। माना मौत चेहरा बदलकर आई है और ये वक्त थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन ये भी गुजर जाएगा।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘गुजर जाएगा, ये भी गुजर जाएगा…’ वीडियो में हाथों से बनी उनकी कई पेंटिंग्स दिखाई दे रही हैं, जिन्हें जोड़कर ये वीडियो बनाया गया है।
पूरी कविता इस प्रकार है
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा
मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा
जिंदा रहने का ये जो जज्बा है
फिर उभर आएगा
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा
माना मौत चेहरा बदलकर आई है,
माना मौत चेहरा बदलकर आई है,
माना रात काली है, भयावह है, गहराई है
लोग दरवाजों पे रास्तों पे रूके बैठे हैं,
लोग दरवाजों पे रास्तों रूके बैठे हैं,
कई घबराये हैं सहमें हैं, छिपे बैठे हैं
मगर यकीन रख, मगर यकीन रख
ये बस लम्हा है दो पल में बिखर जाएगा
जिंदा रहने का ये जो जज्बा है, फिर असर लाएगा
मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है
गुजर जाएगा, गुजर जाएगा।