1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. CM नीतीश ने अपने भरोसेमंद आमिर सुबहानी को बनाया बिहार का मुख्य सचिव, विवादों से नहीं है कोई नाता!

CM नीतीश ने अपने भरोसेमंद आमिर सुबहानी को बनाया बिहार का मुख्य सचिव, विवादों से नहीं है कोई नाता!

आमिर सुबहानी पर हमेशा ही पढ़ाई की धुन सवार रही | वे काफी संपन्न परिवार से ताल्लुक रखते थे और आगे चलकर आज आमिर सुबहानी ने अपने सपनों को साकार किया.

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM नीतीश ने अपने भरोसेमंद आमिर सुबहानी को बनाया बिहार का मुख्य सचिव, विवादों से नहीं है कोई नाता!

पटना: नए साल से पहले बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल अमल में आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद ख़ास माने जाने वाले ब्यूरोक्रेट आमिर सुबहानी बिहार के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। सुबहानी 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। आमिर अपने बैच के टॉपर रहे हैं।

नीतीश के बेहद ख़ास हैं आमिर सुबहानी

मालूम हो कि मौजूदा मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण दो बार के अवधि विस्तार के बाद शुक्रवार को रिटायर हो रहे हैं। कैबिनेट ने उनके कार्यकाल के विस्तार के प्रस्ताव को मंज़ूरी नहीं दी। ऐसे में आमिर सुबहानी को ये अहम ज़िम्मा सौंपा गया है। सत्ता के गलियारे में पहले से ही यह चर्चा थी कि सुबहानी उनको सूबे का नया मुख्य सचिव बनाया जाएगा।

आमिर सुबहानी मूल रूप से सिवान ज़िले के रहने वाले हैं। सुबहानी 10 साल से ज़्यादा समय तक गृह सचिव के पद पर तैनात रहे हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने आमिर सुबहानी को राज्य के नए विकास आयुक्त के पद पर नियुक्त किया था। तब उन्हें महानिदेशक, बिपार्ड (Bihar Institute of Public Administration & Rural Development) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।

विवादों से नहीं है कोई नाता

आमिर सुबहानी की ख़ूबी यह रही है कि उनका नाम कभी किसी विवाद में नहीं रहा है। आमिर सुबहानी नीतीश कुमार के कार्यकाल में लंबे समय तक गृह विभाग के प्रधान सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।

साल 1992 में की थी शादी

डॉ. सादिका से आमिर सुबहानी की शादी साल 1992 में हुई थी। क़रीब 5 साल पहले सुबहानी की पत्नी डॉ. सादिका की मौत हो गई थी। डॉ. सादिका रिटायर्ड इंजीनयर ज़ियाउल हक सिद्दीक़ी की बेटी थीं। आमिर सुबहानी को एक बेटी और एक बेटा है। बेटी सलमा सुबहानी लखनऊ से मेडिकल की छात्रा रही हैं। उनके बेटे का नाम हामिद उमर है।

आमिर सुबहानी के मुख्य सचिव बनने पर विकास आयुक्त की ज़िम्मेदारी अब अतुल प्रसाद को दी गई है। नए वर्ष में कई महकमों की कमान नए अधिकारी को मिलेगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना है। अभी तय नहीं है कि केंद्र में उन्हें किस पद पर योगदान करना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...