अमेठी: कोरोना वायरस के दृष्टिगत लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 10 लोगों को अमेठी पुलिस ने किया गिरफ्तार। अमेठी मे आवास विकास कालोनी के पास समूह बनाकर क्रिकेट खेल रहे थे सभी लोग, वहीं पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र सरकार की ओर से घोषित 21 दिनों का लॉकडाउन कुछ लोगों के लिए मायने नहीं रख रहा। इन लोगों को शुरू में समझाने बुझाने के बाद अब पुलिस सख्ती पर उतर आई है। फिलहाल अमेठी में लॉकडाउन उल्लंघन करने पर पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया हैं।