रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सुनारिया जेल में अपना सजा काट रहें हैं। लेकिन इन दिनों उनकी एक चिठ्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस चिठ्ठी को राम रहीम अपनी मां और अपने समर्थकों के नाम लिखी है। बताया जा रहा है, कि इस चिठ्ठी पर जेलर की मुहर भी लगी है। राम रहीम का यह चिठ्ठी सोशल मीडिया के माध्यम से जो भी पढ़ रहा है, हर कोई सवाल खड़ा कर रहा है।

आपको बता दें कि राम रहीम साध्वी के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र क्षत्रपति के हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। एक मामले में उनके 20 साल की सजा हुई है, जबकि दूसरे मामले में उनको उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। राम रहीम पिछले तीन साल से जेल में बंद हैं।
शाह सतनाम सिंह के 102 वें जयंती पर शाह सतनाम जी धाम, सिरसा में नामचर्चा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हनीप्रीत इंसां, राम रहीम की पत्नी, दोनों बेटियां, दोनों दामाद और बेटा व बहू भी शामिल हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार 23 जनवरी राम रहीम ने इस पत्र को लिखा था, जिसे 25 जनवरी को जेल से जारी किया गया। इस पत्र को डेरे के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह की जयंती पर आयोजित नाम चर्चा के दौरान संगत में पढ़कर सुनाई गई। इससे पहले भी राम रहीम ने 13 मई व 28 जुलाई 2020 को भी अपनी मां व संगत के नाम चिट्ठी लिखी थी।

राम रहीम ने चिट्ठी में लिखा कि “अगर ईश्वर ने चाहा तो मैं जल्द आऊंगा और अपनी मां का इलाज करवाऊंगा। जब मैं अपनी मां से अस्पताल में मिलने आया था तो उनकी तबियत गंभीर थी। लेकिन, मुझसे मिलने के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ है”।
इस पत्र के जरिए राम रहीम ने जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए डेरा श्रद्धालुओं के एक निर्देश भी दिया है। उन्होने देरा के श्रद्धालुओं के लिए लिखा की हम दो हमारे दो या हम दो हमरा एक मुहिम शुरु करें। जिसपर डेरा के श्रद्धालुओ ने अपनी सहमति जताई है।
आपको बाता दें कि इस चिठ्ठी के चर्चा में रहने का कारण यह है कि उन्होने कई शब्द गलत लिखे हैं। इन शब्दों में राम रहीम ने बीमारी, आशीर्वाद जैसे शब्द को गलत लिखा है। इसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।