1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. 30 साल तक सिगरेट पीने से एलियन बना शख्स, चमड़ी जैसा पीला हो गया पूरा शरीर

30 साल तक सिगरेट पीने से एलियन बना शख्स, चमड़ी जैसा पीला हो गया पूरा शरीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
30 साल तक सिगरेट पीने से एलियन बना शख्स, चमड़ी जैसा पीला हो गया पूरा शरीर

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: सीगरेट, आज के युवाओ में इसका प्रचलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस बात में कोई संदेह नहीं है, इसी सिगरेट के कारण कैंसर हो जाता है। अभी हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला आया है जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे। दरअसल, चीन के जियांग्सु में रहने वाले तीस साल के एक व्यक्ति की पूरी बॉडी पीली हो गई। इस व्यक्ति का शरीर पीला होने का कारण सकी स्मोकिंग की लत बताई जा रही है।

आपको बता दें कि सिगरेट पीने की वजह से उसका शरीर इस तरह से पीला पड़ गया था जैसे किसी ने उसके ऊपर पीले रंग का पेंट चढ़ा दिया हो। डॉक्टर्स भी उसके हालत को देखकर हैरान थे। यह मामला चीन के जिआंगसु प्रांत से सामने आया। यहां अस्पताल पहुंचे एक शख्स को देख सभी हैरान रह गए। इस शख्स की पूरी बॉडी पीले रंग की हो गई थी। उसकी चमड़ी देख ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उसपर पीले रंग का पेंट चढ़ा दिया हो।

इस शख्स की पहचान डु के नाम से हुई। इसकी उम्र 60 साल बताई जा रही है। आपको बता दें कि  उसके घर वालों ने देखा कि डु का पूरा शरीर पीला पड़ गया है। जिसके बाद आनन फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि डू बीते 30 साल से सिगरेट पी रहा था। स्मोकिंग के कारण डु के बॉडी के सेल्स काफी बड़े हो गए थे। साथ ही उसकी बॉडी में एक और ट्यूमर था। अगर तुरंत डु की सर्जरी नहीं की जाती तो उसकी मौत हो सकती थी।

डु पिछले 30 साल से स्मोकिंग के साथ शराब भी पीता था। उसे अस्पताल लाया गया तब डॉक्टर्स ने तुरंत उसकी सर्जरी की। सर्जरी के बाद उसकी जान बचाई जा सकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...