सरकार की छूट के बाद अब मुंबई में धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूटिंग के दौरान सेट पर सरकार द्वारा बताई गई गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। फिल्म सिटी में इन दिनों ज्यादातर सीरियल की शूटिंग चालू है।
लेकिन इसके बाद भी कई लोगों का कोरोना पॉजिटिव आना जारी है। कुछ दिन पहले ही सारा अली खान को कोरोना हुआ था। अब मशहूर एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं।
उन्होंने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। हिमानी शिवपुरीने लिखा की गुड मॉर्निंग मैं आपको यह सूचित करना चाहती हूं कि मेरा कोरोना वायरस का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
https://www.instagram.com/p/CFBfrscpd5G/?utm_source=ig_embed
कोई भी व्यक्ति जो मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद का टेस्ट करा लें। बताया जा रहा है कि हिमानी शिवपुरी को इलाज के लिए मुंबई के होली स्पीरिट अस्पताल दाखिल कराया गया है।
आपको बता दें कि हिमानी शिवपुरी हाल फिलहाल में ‘हप्पू की उल्टन पल्टन’ शो में दिखाई दे रही थीं और हिमानी ने हिंदी फिल्म सिनेमा के इतिहास में कई शानदार फिल्मों में काम किया है।