भोपालः विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा कि उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया और पार्टी के उचित मंच पर रख दी है और इस्तीफा वापस नहीं लिया है।
कटारे ने कहा कि वे सदन की तैयारी के लिए रात-रात भर मेहनत करते हैं, लेकिन सरकार उनके सवालों को रिजेक्ट कर देती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया और उन्हें अपना बड़ा भाई बताया। हेमंत कटारे ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार घबराई हुई है, भाजपा को लगता है कि मैं तथ्यों के साथ विषयों को रखुंगा इसलिए वो डरे हुए हैं।
बीजेपी में जाने की खबरों पर कटारे ने कहा कि यह प्लांटेड न्यूज है और वे आगे नीतिगत लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के ऋणी हैं। क्योंकि पार्टी ने इस यंग एज में इतने बड़े पद पर उनकी नियुक्ति की थी, इसलिए आगे की भूमिका कांग्रेस ही तय करेगी।