बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। हाल ही में उनका गाना ‘वो चांद कहां से लाओगी’ रिलीज हुआ है, जिसमें वह टीवी एक्टर मोहसिन खान के साथ नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में मोहसिन खान और उर्वशी रौतेला का रोमांटिक अंदाज देखने लायक है। बीती रात उर्वशी रौतेला अपने को-स्टार मोहसिन खान के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। जिसमें उन्होंने अपने सॉन्ग से जुड़ी काफी बातचीत की. इसी दौरान मोहसिन खान ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान उर्वशी रौतेला भावुक हो गई थीं और उनकी आंखों से भी आंसू आ गए थे।
मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उर्वशी रौतेला की एक्टिंग की भी तारीफें कीं। उन्होंने कहा, “सॉन्ग के अंतिम सीन में उर्वशी अचानक से भावुक हो गई थी और उनके आंसू बहने लगे थे।
अभिनेत्री ने बिना किसी ग्लिसरीन या आर्टिफीशियल आंसू के बिना लास्ट सीन को बड़ी ही खूबसूरती से किया। एक्ट्रेस अपने कैरेक्टर के साथ इतनी उलझी हुई थीं कि वह बैक स्टेज भी रो रही थीं।” मोहसिन खान ने आगे कहा, “वह बहुत, बहुत, बहुत, बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं।” उर्वशी रौतेला ने भी इस बात पर मोहसिन खान का जवाब दिया।