1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक,ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी, पढें

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक,ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी, पढें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक,ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी, पढें

एक्ट्रेस और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। अकाउंट हैक को लेकर एक्ट्रेस के अलावा कई अन्य लोगों ने मुंबई के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायतें की है।

पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि 14 दिसंबर को सुष्मिता सेन की बेटी का इंस्टा अकाउंट हैकर्स ने हैक कर लिया था।

मातोंडकर ने फोटो साझा करने के ऐप इंस्टाग्राम की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट किया, ”मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

पहले उन्होंने प्रत्यक्ष संदेश भेजा और उसमें बताए गए कुछ चरणों का अनुसरण करने पर अकाउंट को प्रमाणित करने की बात की और उसके बाद अकाउंट हैक कर लिया। सच में।

उन्होंने कहा, ‘‘साइबर अपराध ऐसा नहीं जिसे महिलाओं को हल्के में लेना चाहिए… मैं पुलिस में कई और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की प्राथमिकी दर्ज कराई और मुंबई पुलिस साइबर अपराध की उपायुक्त श्रीमती रश्मि करणडीकर से मिली जिन्होंने मुझे बहुत सी जानकारी दी, निश्चित ही भविष्य में यह काम करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...