1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत पर कसा तंज, यूं दी फैंस ने प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनौत पर कसा तंज, यूं दी फैंस ने प्रतिक्रिया

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

एक्ट्रेस कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर के बीच पिछले दिनों ट्विटर पर तीखी बहस देखने को मिली थी। दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक बार फिर से सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो सकती है। कंगना रनौत मुंबई वापस आने के बाद सिद्धिविनायक मंदिर गई थीं और वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि अपने प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़े होने पर मुझे जो प्यार मिला है, उससे अभिभूत हूं। उनकी इसी टिप्पणी पर अब उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर तंज कसा है। पिंजर फेम एक्ट्रेस ने ट्विटर पर कंगना की ही टिप्पणी के एक हिस्से ‘अपने प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़े होने’ को ट्वीट किया है और उसके साथ स्माइली पोस्ट किए हैं।

यही नहीं मराठी में एक लाइन और लिखते हुए उर्मिला मातोंडकर ने तंज कसा है, ‘क्या दिमाग खराब हो गया है?’ दरअसल कंगना रनौत ने बीते दिनों मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी। शिवसेना नेता संजय राउत से उनकी तीखी बहस हुई थी। संजय राउत ने उन्हें मुंबई वापस आकर दिखाने की धमकी दी थी। इसके बाद कंगना ने यह टिप्पणी की थी।

ऐसे में अब कंगना रनौत की ओर से मुंबई को अपना प्यारा शहर बताए जाने पर शायद उर्मिला ने तंज कसा है। मंगलवार को कंगना रनौत ने सिद्धिविनायक मंदिर जाने की तस्वीरें शेयर करते हुए ‘जय हिंद जय महाराष्ट्र’ का नारा भी दिया था।

उर्मिला मातोंडकर के ट्वीट पर कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो एक वर्ग उन्हें ट्रोल भी कर रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि आपमें हिम्मत नहीं है, इसलिए कंगना रनौत को इस ट्वीट में मेंशन नहीं किया। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग  रहा है कि कंगना रनौत को मुंबई में खुश देखकर आपका सिरदर्द हो रहा है।

आप आराम कीजिए।’ बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद से ही कंगना रनौत लगातार मुखर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में वंशवाद से लेकर ड्रग्स तक के तमाम आरोप उन्होंने लगाए थे और फिल्मी दुनिया के ही एक वर्ग को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...