एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और कंगना रनौत के बीच सोशल मीडिया पर ठनी रहती है। स्वरा भास्कर खुलकर कई बार कंगना रनौत की आलोचना कर चुकी हैं। हाल में किसानों के आंदोलन पर कंगना रनौत के आपत्तिजनक कॉमेंट्स पर भी स्वरा ने कंगना की तीखी आलोचना की थी। अब स्वरा ने कहा है कि यह जरूरी नहीं कि एक अच्छा ऐक्टर अपनी जिंदगी में अच्छा इंसान भी हो।
स्वरा ने बातचीत के दौरान कहा, ‘कंगना के बारे में विशेष तौर पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है। हां बीते दिनों में हम दोनों के बीच बहस हुई थी, लेकिन हमें इस बात पर दोबारा सोचने की जरूरत है कि एक महान कलाकार एक अच्छा इंसान भी होता है।’
स्वरा भास्कर ने कहा, ‘हम अकसर यह गलती करते हैं कि कोई व्यक्ति यदि ऑनस्क्रीन अच्छे कैरेक्टर का रोल प्ले करता है तो वह वास्तविक जिंदगी में भी ऐसा ही होगा। लेकिन ऐसा होना जरूरी नहीं है कि एक अच्छा अभिनेता रियल लाइफ में भी शानदार इंसान हो। साफ है कि किसी कैरेक्टर को प्ले करने के दौरान उसने जो भी नायकत्व के गुण दिखाए थे, वह उसकी निजी और रियल जिंदगी में भी हों, यह तय नहीं है।’
दरअसल कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर को एक बार बी ग्रेट ऐक्टर बताया था। इसके जवाब में स्वरा भास्कर ने कहा था कि वह लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का समर्थन करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुझे कुछ गालियां भी सुननी पड़ें, तब भी मैं इसका समर्थन करती हूं।
स्वरा ने कहा था कि कंगना रनौत की भाषा बताती है कि उनकी मानसकिता क्या है। स्वरा ने कहा था कि मेरे दिमाग में ‘बी’ का अर्थ बेस्ट से होता है। अब यह आपके ऊपर है कि आप क्या सोचते हैं। कई बार लोग जो कहते हैं, उससे उसकी मानसिकता भी दिखती है।