1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेटा वियान के साथ सजाया क्रिसमस ट्री, इस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेटा वियान के साथ सजाया क्रिसमस ट्री, इस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेटा वियान के साथ सजाया क्रिसमस ट्री, इस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। वह सेलिब्रेशन की तैयारी भी बखूबी करती हैं और सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ फोटोज, वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दिसंबर आते ही सभी फेस्टिव मोड में आ गए हैं। ऐसे में शिल्पा क्रिसमस की तैयारी में बिजी हो गई हैं। हमेशा की क्रिसमस ट्री की सजावट में उनका बेटा वियान साथ है।

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह वियान के साथ क्रिसमस ट्री डेकोरेट करती दिख रही हैं। उनका बेटा कैंडी केन  खाता दिखाई देता है।

शिल्पा ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, उसको लगा कि कैंडी केन टेस्टी होगा। साथ में पेड़ को सजाना फेवरिट ट्रडिशन है, यह वक्त है खुशी मनाने का।

शिल्पा शेट्टी ने बीते दिनों करवाचौथ और दिवाली सेलिब्रेशन के वीडियोज भी पोस्ट किए थे। वर्क फ्रंट पर बात करें तो शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर लौटकर फैन्स को फिर से एंटरटेन करने की तैयारी में हैं। वह फिल्म ‘निकम्मा’ में अहम रोल में नजर आएंगी। उनके साथ अभिमन्यु दासानी भी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...