बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म ‘कुली नंबर वन’ जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ सारा इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और अकसर फिल्म से जुड़ा वीडियो या अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में सारा ने खुद की एक बेहद सिंपल और प्यारी सी फोटो शेयर की है। और सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि इस फोटो में सारा नो मेकअप लुक में है लेकिन फैन्स फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर किया है जिसमें वह बेहद सिंपल लड़की की तरह शॉल ओढ़कर हाथ में चाय की कप लिये छत पर खड़ी नजर आ रही हैं।
सारा ने इस फोटो को प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है। सारा ने लिखा- खुले आसमान के नीचे ठंड की चाय। सारा की इस फोटो को फैन्स इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि इस फोटो पर एक घंटे के अंदर 5 लाख से लाइक्स आ चुके हैं।
हाल ही में सारा अली खान अपने एक वीडियो की वजह से काफी सुर्खियों में थी। इस वीडियो में सारा वर्कआउट कर रही हैं तभी बीच में ही वर्कआउट छोड़कर वह जिम के अंदर ही डांस करने लगती हैं।
बता दें कि सारा अली खान और वरुण धवन की ‘कुली नंबर वन’ इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की कुली नंबर वन की यह फिल्म रिमेक है, जिसमें परेश रावल भी मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।