1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस राखी सावंत ने सलमान के भाई के लिए कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

एक्ट्रेस राखी सावंत ने सलमान के भाई के लिए कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस राखी सावंत ने सलमान के भाई के लिए कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

बिग बॉस-14 में आखिरकार राखी सावंत की चैलेंजर्स के तौर पर एंट्री हो चुकी है। बिग बॉस हाउस का हिस्सा बनने से पहले राखी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह शो के किन दो सदस्यों को निशाने पर लेंगी।

इसके साथ ही उन्होंने अपने पति के बारे में खुलकर बात की है। राखी सावंत के अलावा शो में विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, अर्शी खान और मनु पंजाबी चैलेंजर्स के रोल में नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सोहेल खान को अवसर देने के लिए एक मैसेज भेजा था। राखी के अनुसार उन्होंने यह संदेश सलमान खान को दिया होगा।

इसके चलते उन्हें बिग बॉस 14 में अवसर मिला है। राखी सावंत ने यह भी कहा कि उनके लिए यह दूसरा अवसर है ताकि वह पैसा और प्रशंसक कमा सके। राखी सावंत कहती है, ‘सोहेल खान ने मेरी बहुत सहायता की। सलमान खान के भाई ने मेरी मदद की है। मैंने उन्हें मैसेज भेजा था कि मुझे काम चाहिए और मैं बिग बॉस करना चाहती हूं। मैं काम मांगने में शरमाती नहीं हूंl मैंने एक बार अमिताभ बच्चन से भी काम मांगा थाl मैंने सोहेल को 2020 में मैसेज भेजा था और मुझे लगता है कि उन्होंने सलमान खान से इस बारे में बात की है।

राखी सावंत ने यह भी कहा, ‘मुझे नहीं पता कि आगे चीजें कैसे हुई पर मेरे मैसेज ने शायद काम किया हैl इसके बाद मैंने सोहेल खान को एक थैंक्यू मैसेज भी भेजा है और सलमान खान का भी धन्यवाद दिया है। सलमान खान ने कहा कि सोहेल मुझे पसंद करते हैं और मैंने उनका आभार व्यक्त किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...