1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को नए साल की दी बधाई, पति संग साझा की तस्वीर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को नए साल की दी बधाई, पति संग साझा की तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को नए साल की दी बधाई, पति संग साझा की तस्वीर

एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा ने फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। 2021 में सोशल मीडिया की अपनी पहली पोस्ट के तौर पर प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘अब चलिए, सभी को हैप्पी न्यू ईयर। 2021 में सब कुछ अच्छा हो।

इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती।’ प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने जो चश्मा लगा रखा है, उसमें 2021 लिखा हुआ है। उनके साथ ही निक भी बैठे हुए हैं।  फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी नई आने वाली फिल्म Text For You की शूटिंग के लिए लंदन में मौजूद हैं।

दिसंबर में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद लागू प्रतिबंधों के चलते उन्हें एक बार फिर से ही घर में ही रहना पड़ा था। बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और भारत ने भी 7 जनवरी तक यूके की उड़ानों पर रोक लगा दी है।

कोरोना के चलते घर में ही रहने की बंदिश का फायदा उठाते हुए प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने फैन्स से जुड़ रही हैं। वह अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर करती रहती हैं। यही नहीं हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स से यह जानकारी भी शेयर की थी कि कोरोना काल में किस तरह से फिल्मों की शूटिंग की जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...