1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शॉवर से पहले तस्वीर की शेयर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शॉवर से पहले तस्वीर की शेयर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शॉवर से पहले तस्वीर की शेयर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने वर्कआउट के बाद और शॉवर से पहले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में परिणीति काले रंग की जिम ड्रेस में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “वर्कआउट के बाद। शॉवर से पहले।”

फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर इस तस्वीर को अब तक 272 हजार लाइक्स मिले हैं।

परिणीति अगली बार ‘संदीप और पिंकी फरार’ में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे हैं। फिल्म में अभिनेत्री ने साथ ‘इशकजादे’ के सह-कलाकार अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे।

अभिनेत्री की एक और फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका टाइटल है ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’। फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का हिंदी रिमेक है। इसमें उनके साथ कीर्ति कुल्हारी, अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...