एक्ट्रेस निया शर्मा अकसर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ब्लैक कलर की ड्रेस में फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, “अपने आइलाइनर को जीते हैं और अपनी लिपस्टिक से सांस लेते हैं।” निया शर्मा के इस फोटो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। निया शर्मा इस ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
हाल ही में निया शर्मा और एक्टर रवि दुबे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों काफी स्टाइलिश पोज में नजर आ रहे थे। इन दोनों की फोटो वायरल होने के बाद भी यह खबर भी तेज हो गई कि जल्द ही ‘जमाई राजा 2.0’ टीवी पर आने वाला है।