1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, इंस्टा पर साझा की तस्वीर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, इंस्टा पर साझा की तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, इंस्टा पर साझा की तस्वीर

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। मलाइका इस तस्वीर में काफी हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीर से फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। फोटो में मलाइका ऑल व्हाइट यानी की सारे कपड़े सफेद रंग की पहने नजर आ रही हैं। मलाइका के पोस्ट पर फैंस के लगातार कमेंट आ रहे हैं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट के जरिए सभी फैंस से मुस्कुराने और खुश रहने के लिए कहा है। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह व्हाइट बोल्ड टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए मलाइका ने लिखा, ‘हेलो संडे, केवल मुस्कुराएं और खुश रहें।’

इससे पहले मलाइका ने धर्मशाला ट्रिप से कई तस्वीरें शेयर की थीं, जहां अभिनेता अर्जुन कपूर  और सैफ अली खान ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग कर रहे थे। धर्मशाला में मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान भी देखी गईं।

मलाइका और अर्जुन ने 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तबसे वे अक्सर साथ में दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों साथ में तस्वीरें भी शेयर करते हैं। उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...