1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर गोवा में छुट्टियां बिताते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर गोवा में छुट्टियां बिताते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर गोवा में छुट्टियां बिताते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल

बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इन दिनों यह कपल गोवा में छुट्टियां बिता रहा है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस हफ्ते गोवा में ही रहने वाले हैं और यहीं अपना न्यू ईयर भी सेलिब्रेट करेंगे। दोनों को ज्वॉइन करने के लिए मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी गोवा पहुंच चुकी हैं।

गोवा में एंजॉय करते हुए अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की एक फोटो सामने आई है।

इस फोटो में ये सभी गोवा बीच में नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह फोटो शेयर की है, जिसमें अर्जुन कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ वह गोवा बीच पर चिल करती दिखाई दे रही हैं।

यही फोटो अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। इस सेलिब्रिटी कपल के फैंस के बीच दोनों की यह फोटो खूब पसंद की जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...