1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ब्लैक आउटफिट में जबरदस्त अंदाज में आईं नजर,फैंस ने जमकर किया कमेंट

एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ब्लैक आउटफिट में जबरदस्त अंदाज में आईं नजर,फैंस ने जमकर किया कमेंट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ब्लैक आउटफिट में जबरदस्त अंदाज में आईं नजर,फैंस ने जमकर किया कमेंट

एक्ट्रेस मदालसा शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा के फोटो और वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

इस वीडियो में वह ब्लैक आउटफिट पहनकर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को मदालसा ने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो में मूव्स देखने लायक है।

इस वीडियो में मदालसा शर्मा काफी खूबसूरत लग रही हैं। मिथुन चक्रवर्ती की बहू के मूव्स की फैन्स भी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें, मदालसा शर्मा अकसर अपने डांस वीडियो से तहलका मचा देती हैं. ऐसे में उनका यह वीडियो भी फिर से सुर्खियों में आ गया है। मदालसा शर्मा इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘अनुपमा’ में मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं।

सीरियल अनुपमा में वह ‘काव्या’ का किरदार अदा करती हुई नजर आ रही हैं। विलेन के रूप में भी मदालसा शर्मा लोगों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। मदालसा शर्मा एक्ट्रेस शीला शर्मा और निर्माता व निर्देशक सुभाष शर्मा की बेटी हैं। उन्होंने साल 2009 में तेलुगू फिल्म ‘फिटिंग’ से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म ‘शौर्य’ में भी काम किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...