1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस करीना कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, बॉलीवुड सेलेब्स का यूं आया रिएक्शन

एक्ट्रेस करीना कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, बॉलीवुड सेलेब्स का यूं आया रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस करीना कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, बॉलीवुड सेलेब्स का यूं आया रिएक्शन

एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार शूट कर रही हैं और प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त भी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

इसके साथ ही करीना कपूर खान के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। उन्होंने पिंक कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई है और बेबी बंप पर हाथ रखते हुए सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं।

फोटो शेयर करते हुए करीना लिखती हैं, “हम दो लोग, शूटिंग सेट पर।” करीना कपूर खान की इस फोटो पर कई बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन आया है। कियारा आडवाणी ने लाल रंग का हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने हार्ट बनाने के साथ लव लिखा है।

करीना कपूर प्रेगनेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बीच बच्चे का नाम उन्होंने क्या सोचा है, इस बारे में उनका कहना है कि उन्होंने तैमूर के नाम पर उठे विवाद से सीखा है और पहले से किसी नाम को लेकर विचार नहीं किया है।

अभिनेत्री नेहा धूपिया से What Women Want के एपिसोड में करीना कपूर ने कहा कि तैमूर के जन्म के वक्त उठे विवाद के बाद पहले से नाम न सोचने का फैसला लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...