बॉलीवुड की ‘पंगा’ गर्ल कंगना रनोट लंबे वक्त बाद अपने घर से मुंबई वापस आई हैं। कंगना को मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी बहन रंगोली चंदेल और भतीजे पृथ्वीरारज के साथ देख गया था।
इस दौरान कंगना के साथ उनकी सुरक्षा के लिए कुछ जवान भी साथ नज़र आए। एयरपोर्ट से निकलते हुए कंगना के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वो बड़े टशन में जवानों के साथ एयरपोर्ट के मेन गेट से निकलती दिख रही हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का आउटफिट कैरी किया है जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग कोट पहन रखा है। कंगना को कुछ वक्त पहले ही केंद्र सरकार की तरफ से Y+ सिक्योरिटी दी गई है।
आपको याद होगा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना लगातार किसी न किसी विवाद में रही हैं। कंगना ने बॉलीवुड सेलेब्स पर तो निशाना साधा ही था, इसके अलावा उन्होंने सीधे महाराष्ट्र सरकार से पंगा ले लिया था।
कंगना ने अपने एक बयान में मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की थी और कहा था कि वह शहर में असुरक्षित महसूस करती हैं। कंगना के इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत और कई सेलेब्स ने एक्ट्रेस के इस बयान की आलोचना की थी।