1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस जाह्न्वी कपूर गुलाबी लुक में आईं नजर, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

एक्ट्रेस जाह्न्वी कपूर गुलाबी लुक में आईं नजर, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस जाह्न्वी कपूर गुलाबी लुक में आईं नजर, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में ग्लैमरस अंदाज में गुलाबी लुक में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपने एलबम से इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सॉफ्ट पिंक टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उनके घुंघराले बाल उनके कंधे पर झूम रहे हैं।

आपको बता दे, शेयर तस्वीर को उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, “थ्रोबैक। क्योंकि उन दिनों मैं ग्लैम नहीं दिख रही थी।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, जाह्न्वी आगामी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल’ में नजर आएंगी। फिल्म भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में प्रवेश किया था। जाह्न्वी गुंजन सक्सेना की भूमिका में हैं।

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार, मानव विज और आयशा रजा भी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...