नागिन एक्ट्रेस हिना खान छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव गई हुई थीं। वहां से हिना ने अपनी बेहद बोल्ड तसवीरें फैंस के साथ शेयर की थी। इन तसवीरों में एक्ट्रेस का हॉट अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसन्द आया।
आपको बता दे, हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने दुल्हन बन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं। वीडियो में हिना खान अपने डेब्यू शो ‘ये रिश्ते क्या कहलाता है’ के ‘अक्षरा’ वाले लुक में नजर आ रही हैं।
वीडियो में एक्ट्रेस हिना खान काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी ज्वैलरी और मेकअप हिना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। हिना खान ने इस वीडियो में पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है।
एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हिना खान के हर वीडियो की तरह यह वीडियो भी सुर्खियों में आ गया है।
वहीं, हिना खान जल्द ही नई फिल्म ‘विशलिस्ट’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एमएक्स प्लेयर पर 11 दिसंबर को रिलीज हो रही है। बता दें कि हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं।