गौहर खान और जैद दरबार आज यानि 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में 2-3 दिन पहले ही शुरू हो गई थीं, जिसकी फोटो और वीडियो भी सामने आए।
मेहंदी से लेकर हल्दी की रस्म तक, गौहर और जैद की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप जैद के पिता और फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने संगीतकार इस्माइल दरबार को बेटे की शादी की रस्मों को खूब एन्जॉय करते हुए देख सकते हैं।

इतना ही नहीं, इस खास मौके पर इस्माइल दरबार ने गाना भी गाया। उन्होंने ‘तड़प तड़प के इस दिल से’ गाना गाया, जिसका म्यूजिक उन्होंने ही दिया था। यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं जैद की मां भी अपने पति इस्माइल के साथ सुर से सुर मिलाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, जैद और गौहर अपने इस खास दिन को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
मेहंदी सेरेमनी के बाद गौहर खान और जैद दरबार ने एक पार्टी आयोजित की, जिसमें दोनों के परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। इस पार्टी में गौहर ब्लू रंग के सूट में नजर आईं।
इस ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए गौहर ने मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई थी। वहीं जैद ने भी गौहर के साथ मैचिंग करके आउटफिट पहना था। दोनों साथ में बहुत ही सुंदर दिख रहे थे।
इससे पहले गौहर खान ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं। गौहर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘थैंक्यू मेरी जान, मेरा भाई इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए जो मैंने पहना है। यह गिफ्ट मुझे 4 साल पहले दिया था। आप शादी में तो नहीं आ पाए, लेकिन आपका प्यार पहुंच गया। मेरे इस बड़े दिन के लिए आपने जो आशीर्वाद के तौर पर इसे भेजा है उसे पाकर मैं बहुत खुश हूं।