1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस दिशा पटानी ने डिनर डेट का बनाया प्लान, ट्वीट कर दी जानकारी

एक्ट्रेस दिशा पटानी ने डिनर डेट का बनाया प्लान, ट्वीट कर दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस दिशा पटानी ने डिनर डेट का बनाया प्लान, ट्वीट कर दी जानकारी

एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने अंदाज और अपने काम से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं।

हाल ही में दिशा पटानी ने ट्वीट कर 2021 को लेकर अपने एक प्लान का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह 2021 में हॉलीवुड स्टार के साथ डेट पर जाएंगी और वह हॉलीवुड स्टार कोई और नहीं, बल्कि अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस बियॉन्से नॉलेस हैं। 2021 को लेकर किया गया दिशा पटानी का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

दिशा पटानी  के इस ट्वीट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, टिंडर इंडिया द्वारा सवाल किया गया था कि 2021 एपिक होगा क्योंकि…? इसके जवाब में दिशा पटानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “ऐसा इसलिये, क्योंकि मैं बियॉन्से नॉलेस के साथ डेट पर जाने वाली हूं।”

एक्ट्रेस का यह ट्वीट सुर्खियों में भी छाया हुआ है। बता दें कि दिशा पटानी ने फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का खूब दिल जीता है। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने रेड आउटफिट में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका लुक भी बिल्कुल तारीफ के लायक था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...