1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की एकता कपूर के घर हुई गोदभराई, वीडियो वायरल

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की एकता कपूर के घर हुई गोदभराई, वीडियो वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की एकता कपूर के घर हुई गोदभराई, वीडियो वायरल

कुछ महीनों पहले ही टीवी की खुबसूरत एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने अपने प्रेगेंट होने की बात अपने फैंस के साथ शेयर की थी। जिसके बाद से लगातार वो सोशल मीडिया पर अपनी प्रेगनेंसी से जुड़ी कई तस्वीरों को शेयर कर रही हैं।

ऐसे में आज मुंबई में उनकी गोदभराई हुई है। इस गोदभराई का आयोजन मुंबई में एकता कपूर के घर पर हुआ। ये है मोहब्बतें फेम अनीता ने रोहित रेड्डी से शादी से 7 साल पहले शादी की थी। जहां ये जोड़ी भारतीय टेलीविजन उद्योग के सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक है।

इस गोदभराई की रस्म के लिए रोहित और अनीता बेहद सज कर पहुंचे थे। जहां दोनों को एक साथ एकता के घर के बाहर स्पॉट किया गया। जहां इस अदाकारा अनिता हसनंदानी के चेहरे पर काफी ग्लो दिख रहा था। अदाकारा ने इस दौरान यैलो कलर का गाउन पहना था। इस खास मौके पर उर्वशी ढोलकिया भी यहां पहुंची थीं।

वहीं इस खास जश्न में पुराने दोस्त करण पटेल पत्नी संग आए नजर। जहां क्रिस्टल डिसूजा भी एकता कपूर के घर पहुंची थी। करिश्मा तन्ना भी यहां नजर आईं। इस दौरान अदाकारा सान्या ईरानी भी अनिता हसनंदानी भी यहां मेहमान बनकर आईं थी।

अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया।

कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और कपल ने शादी कर ली।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...