1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अभिनेत्री अक्षरा सिंह सिंगर गुरु रंधावा के गाने पर यूं थिरकती आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

अभिनेत्री अक्षरा सिंह सिंगर गुरु रंधावा के गाने पर यूं थिरकती आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अभिनेत्री अक्षरा सिंह सिंगर गुरु रंधावा के गाने पर यूं थिरकती आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरत अदाकारी से सभी के दिलों में बसने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं। अक्षरा ने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है।

उन्होंने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ – सुपर एक्साइटेड’। उन्होंने इन तस्वीरों को बादशाह को टैग भी किया है।

वही, अभिनय, गायिकी और नृत्‍य प्रतिभा की धनी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने वीडियो और फोटो से फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं।

हाल ही एक्ट्रेस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा के गाने ‘तेनू सूट-सूट करदा’ पर जबरदस्त एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। इस गाने में अक्षरा सिंह दुल्हन के लिवास में काफी खूबसूरत लग रही हैं। अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें, हर वीडियो की तरह यह भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...