नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने बचपन की दोस्त और लेडी लव नताशा दलाल संग शादी रचा ली है। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने 24 जनवरी की शाम सात फेरे लिए। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वरुण धवन और नताशा दलाल की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं।
View this post on Instagram
फैन्स वरुण धवन की शादी की तस्वीरों के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, शादी के बाद वरुण धवन ने अपनी दो वेडिंग तस्वीरें फैन्स से शेयर कीं, जिसपर इंडस्ट्री से दोस्तों ने खूब प्यार बरसाया। और अब वरुण धवन ने अपनी शादी की हल्दी सेरिमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

वरुण की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों को 30 मिनट के अंदर 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कुछ सेलेब्स उन्हें शादी की बधाईयां दे रहे हैं।
वरुण और नताशा की शादी में उनके परिवार के साथ करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। इसके अलावा बॉलीवुड से करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, एक्ट्रेस जोआ मोरानी और डायरेक्टर कुणाल कोहली मौजूद थे। वरुण की शादी कोविड प्रोटेक्शन के बीच धूमधाम से हुई है। शादी के बाद उन्होंने मेहमानों संग पैपराजी को लड्डू भी खिलाए थे।