1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर- सिंगर मनोज तिवारी एक बेटी के बने पिता, तस्वीर इंटरनेट पर वायरल

एक्टर- सिंगर मनोज तिवारी एक बेटी के बने पिता, तस्वीर इंटरनेट पर वायरल

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद और भोजपुरी के नामी एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी एक बेटी के पिता बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। वह बुधवार को एक बेटी के पिता बने, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में वायरल है।

सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया है- ‘मेरे घर आई एक नन्‍हीं परी…मुझे बेटी हुई है. जय जगदंबे…।’ बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर यह खुशखबरी बुधवार को आई, लेकिन मीडिया को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार सुबह लगी, जब सांसद ने ट्वीट किया।

वहीं, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने बेटी के पिता बनने की जानकारी जैसे ही ट्विटर पर साझा की बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई।  बता दें कि मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में पढ़ाई कर रही हैं। मनोज अक्सर बेटी के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

बता दें कि मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। इसके अलावा वह दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव भी उन्होंने जीता। मनोज तिवारी ने कई हिट भोजपुरी गाने दिए हैं जिसमें ‘बगलवाली जान मारेली’, ‘रिंकिया के पापा’ जैसे गाने शामिल हैं।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। पार्टी की ओर से मनोज तिवारी गोरखपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भाजपा ज्वाइन करने के बाद वह लगातार कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...