1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित

एक्टर रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर रजनीकांत की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित

रजनीकांत को तबीयत बिगड़ने पर हैदराबाद के अस्पतावल में एडमिट कराया है। दिग्गज अभिनेता ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित बताए जा रहे हैं। उनके रक्तचाप में अत्यधिक उतार-चढ़ाव के चलते उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है।

हाल ही में राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले रजनीकांत की सेहत के बारे में अपोलो अस्पताल की ओर से बुलेटिन जारी किया गया है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘आज सुबह रजनीकांत अस्पताल में एडमिट हुए हैं।

बीते 10 दिनों से वह हैदराबाद में एक मूवी की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म के सेट पर कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। रजनीकांत का 22 दिसंबर को कोरोना टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद से ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और निगरानी में थे।’

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि रजनीकांत कोरोना पॉजिटिव नहीं हैं, लेकिन बीपी में उतार-चढ़ाव काफी ज्यादा है। ऐसे में उन्हें इलाज की जरूरत है। अस्पताल की ओर से उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

एक बार ब्लड प्रेशर सामान्य होने के बाद उनकी पूरी जांच की जाएगी। ब्लड प्रेशर के अलावा उन्हें कोई और समस्या नहीं है। बता दें कि रजनीकांत हैदराबाद में तमिल मूवी Annaatthe की शूटिंग कर रहे थे। हाल ही में टीम के 8 मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मूवी की शूटिंग को रोक दिया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...