1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘शाका-लाका बूम-बूम’ के एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग की मारपीट, यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘शाका-लाका बूम-बूम’ के एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग की मारपीट, यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

By: Amit ranjan 
Updated:
‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘शाका-लाका बूम-बूम’ के एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग की मारपीट, यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

मुंबई: फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर तो आप सभी को याद ही होगी, इस फिल्म ने ऑस्कर के साथ कई अवार्ड भी अपने नाम किये है। इस फिल्म में समीर मलिक की भूमिका निभाने वाले एक्टर मधुर मित्तल को इस फिल्म से काफी पॉपुलैरिटि मिली थी। फिल्म के वक्त मधुर मित्तल काफी सुर्खियों में आये थे। वैसे ही अब दोबारा मधुर मित्तल को लेकर चर्चा होने लगी है। और इस बार मधुर की चर्चा का विषय उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके द्वारा किया गया अपराध है।

जी हां मधुर मित्तल पर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में उनकी EX गर्लफ्रेंड ने मारपीट और सेक्शुअल असॉल्ट (यौन दुर्व्यवहार) का आरोप लगाया है। दरअसल, वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले मधुर अपनी कथित तौर पर पूर्व गर्लफ्रेंड के घर में घुसा औऱ जबरन मारपीट करने लगा। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, शाका लाका बूम बूम अभिनेता ने शिकायतकर्ता के घर में कथित रूप से छेड़छाड़ की और यौन उत्पीड़न किया। मधुर की गर्लफ्रेंड मुंबई के बांद्रा में रहती है। और मधुर से उनकी मुलाकात पिछले साल दिसंबर महिनें में हुई थी। इसके बाद कुछ ही दिनों बाद मधुर ने शराब के नशे में गर्लफ्रेंड के साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

बता दें कि पीड़िता के वकील निरंजनी शेट्टी ने खुलासा किया कि उनकी क्लायंट ने घटना से 2 दिन पहले 11 फरवरी को मधुर से सारे संपर्क खत्म कर दिए। इसी के दो दिन बाद अभिनेता मधुर मित्तल ने उनके साथ मारपीट की। वकील के अनुसार, ‘मधुर मित्तल गुस्से से आग बबूला हो गए थे। बिना किसी बातचीत के उनके कमरे में घुस गए और उसे बिना कोई बात करने का मौका दिए लड़की की गर्दन को 15 से ज्यादा बार पकड़कर गला घोंटने की कोशिश करने लगे। इतना ही नहीं शारीरिक रूप से उसे उठा लिया और उसके साथ मारपीट की। यह एक यौन हमला था। कई बार थप्पड़ मारे, उसके बाल खींचे, उसके कानों को रौंदा और उसके दाहिनी आंख की ओर मुक्का मारकर मारपीट की। वकील ने कहा कि पीड़िता के चेहरे, गर्दन, छाती, पसलियों, हाथों, पीठ, कान और आंखों में चोट आई है।

इस शर्मनाक घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मधुर मित्तल के खिलाफ छेड़छाड़, यौन शोषण और यौन हमले के लिए इंडियन पीनल कोड की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...