1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर जॉन अब्रामह का 48वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया पर पत्नी संग साझा की तस्वीर

एक्टर जॉन अब्रामह का 48वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया पर पत्नी संग साझा की तस्वीर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर जॉन अब्रामह का 48वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया पर पत्नी संग साझा की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम आज अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तमाम सितारे और फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

जॉन अपनी निजी लाइफ को लेकर ज्यादा बात नहीं करते हैं। साल 2013 में उन्होंने प्रिया रुंचल से गुचपुच शादी कर फैन्स को चौंका दिया था। उन्होंने किसी को भी इस शादी की भनक नहीं लगने दी थी।

जॉन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानाकारी दी थी कि उन्होंने गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचल से शादी कर ली है।

दोनों को साथ में बहुत कम ही स्पॉट किया जाता है। प्रिया लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। जॉन अब्राहम के बर्थडे पर पत्नी प्रिया रुंचल के साथ उनकी कुछ रेयर तस्वीरें यहां पर देखिए।

एक बार मिड डे को दिए इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने पत्नी प्रिया रूंचल के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, ”प्रिया इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। वह पैपराजी की परवाह नहीं करती हैं।

दरअसल वह निजी इंसान हैं। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और इससे पहले लॉस एंजेलिस में रह चुकी हैं। वह शांति से अपना काम करना पसंद करती हैं और मुझे ये काफी पसंद है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...